बंद हो बुलडोजर की कार्रवाई ,सजा सिर्फ अदालत तय करे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मांग

देश के कई राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई को कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अस्वीकार्य किया है और इसे बंद करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य, यह बंद होना चाहिए।
सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है
प्रियंका गांधी ने आगे अपने ट्वीट में कहा, अगर कोई किसी अपराध का अपराधी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते गी आरोपी का घर ढहा देना यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
इस तरह की कार्रवाई पर प्रियंका का निशाना
वहीं प्रियंका गांधी ने इस तरह की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए लिखा, कानून बनान वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराध की तरह व्यवहार नहीं कर सकती। कानूम, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न देश का।
मध्य प्रदेश में चला हाल ही में बुलडोजर
बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का ये बयान तब सामने आया है जब मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से हिंसा में शामिल एक व्यक्ति के घर को कुछ दिन पहले गिरा दिया गया है। दरअसल संत रामगिरी महाराज की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा में शामिल शख्स का घर गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया।