Entertainmenthighlight

शादी करने के लिए बेचनी पड़ी थी भेैंस, आज हैं करोड़ों के मालिक

bhojpuri sinema khesari lalपटना: खेसारी लाल। भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा चेहरा, जो आज केवल भोजपुरी में ही नहीं, हिंदी सिनेमा में भी छाया हुआ है। उनके गानों और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। बिहार के सिवान जिले में जन्में खेसारी लाल ने आज जो कुछ भी हासिल किया, वो उन्होंने अपने दम पर हासिल किया है।

संघर्षों से गुजरकर ये मुकाम

खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजरकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी लाल यादव हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के सीजन-13 में नजर आए थे। दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साजन चले ससुराल से की थी। अपनी पहली फिल्म के लिए खेसारी लाल को 11 हजार रुपए मिले थे।

भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता

खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है।एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई।

लाखों की भीड़ जुट जाती है

खेसारी लाल यादव ने कई मौकों पर काजल राघवानी के साथ अपना स्टेज शेयर किया है। काजल, खेसारी लाल यादव के साथ ही अकसर फिल्मों और स्टेज प्रोग्राम में नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। बता दें खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।

Back to top button