जसपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के एक गांव में बहन की मौत के बाद भाई उसके लिए कब्र खोद रहा था। इस दौरान वो उसी कब्र में गिर गया, जिससे वो घासल हो गया। उसे अस्पताल लेजाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बहन और भाई का जनाजा एक साथ निकाला गया, जिससे कोहराम मच गया।
जसपुर के रामनगर वन गांव निवासी नसरूद्दीन की 22 साल की छोटी बेटी शहाना परवीन की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। शहाना को दफनाने के लिए गांव के युवकों के साथ उसका तहेरा भाई मुर्करम कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था।
जानकारी के अनुसार कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी और वो कब्र में ही गिर गया। देर शाम मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया गया। एक साथ दो जनाजे उठने से गांव में गम का माहौल बना हुआ है। मुकर्रम गांव में बारबर का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक पुत्र भी है।