उत्तरकाशी– बीते रोज शाम पौने छह बजे से बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आज दोपहर बाद खुल सकता है। इलाके में हो रही भारी बारिश से संगलाई और थेरांग के बीच पहाड़ी दरक गई। खबर मिलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची।
राजमार्ग खोलने का काम किया लेकिन लागातार हो रहा भूस्खलन टीम की राह में बाधा बन गया। लिहाजा रात साढ़े आठ बजे एहतियात बरतते हुए काम रोक दिया गया। हालांकि आज सुबह से बीआरओ की टीम फिर से राजमार्ग खोलने में जुट गई है। माना जा रहा है कि राजमार्ग दोपहर तक खुल जाएगा।
इस बीच जिला प्रशासन ने सड़क के दोनो ओर मौजूद यात्रियों को निशुल्क भोजन और रहने का इंतजाम किया। तीर्थयात्रियो को सुक्की, झाला, गंगनानी, नेताला, मनेरी, भटवाड़ी, संगलाई होटल, स्कूल एवं गांव में यात्रियों को ठहराया गया।