Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ हाईवे पर ढहा पुल, आवगमन बाधित, यात्रियों को हो रही परेशानी

केदारनाथ हाईवे पर स्थित जवाड़ी बाईपास पुल की एप्रोच रोड दोनों छोरों से ढहने की खबर सामने आ रही है. जिस वजह से प्रशासन ने एहतियातन यातायात को बंद कर दिया है.

केदारनाथ हाईवे पर ढहा पुल

बता दें पुल बहने के कारण वाहनों का संचालन मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से संचालित किया जा रहा है. ये पुल केदारघाटी सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी क्षेत्र के लिए यातायात का मुख्य मार्ग है. सड़क के क्षत्रिग्रस्त होने के बाद से आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मरम्मत कार्य जारी

प्रशासन का कहना है कि पुल का मरम्मत कार्य अभी जारी है. जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा. रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील कि है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचित करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें