काशीपुर: काशीपुर से हत्या की खबर सामने आ रही है। हत्या का कारण जानकर हर कोई हैरान है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी कि उसने अपनी ननद की चप्पल पहन ली थी। पत्नी और ननद के बीच विवाद से कबाड़ी का काम करने वाले ने चाकू से अपनी पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां हजरत नगर निवासी दंपती के कोई संतान नहीं हैं। इसे लेकर परिवार में क्लेश रहता था। आरोपी की पत्नी ने अपनी ननद की चप्पल पहन ली। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इस पर पत्नी अपने मायके चली गई थी।
कुछ देर बाद उसके मायके वाले समझा बुझाकर उसे ससुराल छोड़ गए। इस दौरान फिर से विवाद हो गया तभी वहां दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। आवेश में आरोपी पति चाकू लेकर अपने ससुराल वालों की तरफ दौड़ पड़ा। उसने अपनी पत्नी के पेट व सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए।