देहरादून: उत्तराखंड सरकार की पहली ई-कैबिनेट शुरू हो गई है। यह कैबिनेट बैठक उत्तराखंड के लिए एक नई पहल और नई शुरूआत है। राज्य कैबिनेट पहली बार ई-कैबिनेट होगी। इस बैठक में छह प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है।
ई-कैबिनेट बैठक में सारे काम पेपरलेस होंगे। यहां तक की मंत्रियों को भी बाकायदा इसका प्रशिक्षण दिया गया। उनके प्रस्ताव और सुझाव भी आॅनलाइन ही लिए गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मानें तो ई-कैबिनेट के पीछे उनका मकसद काजग की बचत है। कागज की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार का लक्ष्य है।