चमोली: सगाई में जा रहा एक युवक बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों उसे किसी तरह 108 की मदद से उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इसके दौरान ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पगना निवासी संतोष कुमार ईराणी के तोक झींझी से रिश्तेदार की सगाई में कुछ लोगों के साथ ईराणी के तोक पाणा बनाली जा रहा था। बर्फ अधिक होने के चलते रास्ता खतरनाक बना हुआ है।
रास्ते में ईराणी के पास संतोष का पैर बर्फ पर फिसल गया और वो गहरी खाई में गिर गया। लोगों ने उसे खाई से निकालने का प्रयास किया, लेकिन खड़ी चट्टान और बर्फ अधिक होने के चलते निकालने में काफी समय लग गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और 108 के मदद से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।