Chamoli : ब्रेकिंग : एक और कोरोना पाॅजिटिव महिला की मौत, अब तक 56 मौतें! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : एक और कोरोना पाॅजिटिव महिला की मौत, अब तक 56 मौतें!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
AIIMS corona
FILE PHOTO
AIIMS corona
FILE PHOTO

ऋषिकेश : एम्स में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव महिला की आज सुबह मौत हो गई। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार महिला हाई ब्लड प्रेशर और थायराइड की समस्या से ग्रसित थी। 19 जुलाई को महिला को एम्स में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला शिवाजी नगर ऋषिकेश की रहने वाली है। उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 12 दिन में कोरोना के डेढ़ हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं।

एक दिन पहले भी कोरोना के 210 नए मामले सामने आए। अब तक राज्य में कोराना के 4849 मामले आ चुके हैं। 3297 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 1458 एक्टिव मरीज अभी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। आज हुई महिला की मौत के मामले को मिलाकर 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें चकराता निवासीएक महिला की मौत मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। महिला पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसे दून अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share This Article