देश की सीमा से बड़ी खबर है। जी हां एलएसी गलवान घाटी में सोमवार रात भारत और चीनी सेना के बीच झड़प हुई। इस झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और 2 सैनिकों के शहीद होने की खबर है। खबर है की चीन के साथ झड़प में भारत के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी किया है। इसमे चीनी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना के तीन जवान शहीद
एबीपी की खबर के मुताबिक चीन के हमले से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए जिसमे एक अफसर और दो सैनिक शामिल हैं। गालवान घाटी में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प की खबर है। बता दें कि बीतों दिनों लद्दाख से 60 किलोमीटर दूर गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद मामला सामने आया था और वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं आईएमए पहुंचे सेना प्रमुख ने बयान देते हुए कहा था कि स्थिति नियंत्रण में है।
गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अब भी पूरी तरह से सुलझा नहीं
आपको बता दें कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के जनरलों के बीच बातचीत का दौर जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल और मेजर जनरल स्तर की वार्ता हो चुकी है। दोनों देश ‘सकारात्मक हल’ निकालने की उम्मीद जता रहे हैं। लेकिन लद्दाख से 60 किलोमीटर दूर गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अब भी पूरी तरह से सुलझा नहीं है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिनको लेकर जिच है। राजनयिक स्तर पर दोनों देश फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। वरिष्ठ राजनयिकों का मानना है कि पूर्वी लद्दाख सीमा के क्षेत्रों का विवाद नाजुक है। वहीं आज दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की खबर आई और भारत के तीन जवान शहीद हो गए।