केदारनाथ: महाराष्ट्र मं विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कल यानि 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने हैं। परिणाम आने से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस बाबा केदार के दर पर आशीर्वाद लेने आए।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तीर्थी पुरोहितों से मिले और वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की विजीटर बुक में टिप्पणी भी लिखी। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि उनका ये दौरा पहले से सार्वजनिक नहीं किया गया था।