Dehradunhighlight

ब्रेकिंग : मसूरी में लगा लम्बा जाम, बर्फ में फिसल रहे वाहन

breaking uttrakhand newsमसूरी : मसूरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही मसूरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इसके चलते रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके कारण वहां लंबा जाम लग गया। सूरी में भीड़ देखते हुए पुलिस ने कुठालगेट से आगे रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। धनोल्टी मार्ग, कैम्पटी मार्ग सहित कई संपर्क मार्गों पर पर्यटक फंस गए हैं। वहीं रात को काफी मात्रा में पाला भी पड़ रहा है। इससे रास्ते में फिसलन भी बढ़ गई है।

नए साल की पहली बर्फबारी देखने कई पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। सुबह से दून, दिल्ली, मेरठ आदि के पर्यटकों ने मसूरी की राह पकड़ ली। भारी संख्या में वाहनों के रेले से मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस के इंतजामों से पर्यटकों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। तत्काल पालिका व लोनिवि कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया। उपकरणों से लैस कर्मचारियों ने बर्फ हटाकर रास्ते खोले। हालांकि, ज्यादातर वाहनों को मसूरी शहर से बाहर रुकने की हिदायत दी गई थी।

Back to top button