Big NewsNational

ब्रेकिंग : घर लौटीं लता मंगेशकर, सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

breaking uttrakhand newsमुंबई : सुरों की महारानी लता मंगेशकर को रविवार देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है और वो वापस घर आ चुकी हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देर रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी।

जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि 28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वहीं बात उनके करियर की करें तो लता मंगेशकर करीब एक हजार से अधिक हिंदी गाने गा चुकी हैं। वहीं उन्हें 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

Back to top button