highlightNational

ब्रेकिंग: छुट्टी पर घर गए मंत्री के गनर की गोली मारकर हत्या

गोली मार कर हत्यामेरठ: यूपी में कानून का डर बदमाशों को अब योगी के सत्ता में आने के बाद से जिस तरह सता रहा था। वैसा अब नजर नहीं आ रहा है। आलम ये है कि बदमाशों ने योगी सरकार के मंत्री की ही गोली मारकर हत्या कर डाली। मंत्री का गनर सिपाही छुट्टी पर अपने गांव मेरठ के मवाना आया था। उसका शव जंगल में मिला है।

छुट्टी पर आए सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव गोली लगी हालत में गांव के बाहर जंगल में मिला। सिपाही की हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। सिपाही प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था।

जानकारी के अनुसार शादी को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों पक्षों के बीच 22 लाख में समझौता तय भी हो चुका था। सिपाही छुट्टी लेकर अपने गांव में आया था, जहां घर से अपने खेत पर देवता पूजने गया था। इस बीच खेत में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

https://youtu.be/kjRRZcJLug0

 

Back to top button