बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा के रामनगर गांव में अमरपाल सिंह के मकान में किराये पर कृष्णा हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। हॉस्पिटल में बन्नाखेड़ा निवासी सोनू काम करता है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उसकी रात की ड्यूटी थी। सुबह जब अस्पताल में रमेश नाम का व्यक्ति पहुंचा तो उसने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो कर्मचारी का शव पंखे से लटक रहा था। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हर एंगल से जांच की जाएगी।