पंतनगर: पंतनगर में सुबह-सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पहले दोनों विभागों के बीच बहस के बाद फिर हाथापाई हो गई। बाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर फायर झोंक दिया। इतना ही नहीं। इस दौरान गोली चलाने वाले का निशाना चूक गया तो, आरोपी ने तमंचे की बट से उसे पीटपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रामलीला ग्राउंड कर पास दो पक्षों में सुबह अचानक बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
इसी दौरान एक युवक ने जब दूसरे युवक पर फायरिंग की तो वह नीचे गिर गया। वो गोली लगने से बाल-बाल बच गया। गोली नहीं लगी तो आरोपी युवक ने तमंचे की बट से उसे पीट दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।