Big NewsNationalRahul Gandhi News

कौन है Brazilian Model जिसका Rahul Gandhi ने किया जिक्र?, अपनी ‘हाइड्रोजन बम’ वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ये

Brazilian Model Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए है। साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने ये दावा किया कि चुनाव में वोट डालने के लिए कई बार एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। साथ ही इस मॉडल की तस्वीर अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में कई बार बूथों पर इस्तेमाल की गई।

राहुल गांधी की ‘हाइड्रोजन बम’ वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Press Conference

इसी को लेकर राहुल गांधी ने “द एच फाइल्स” नाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने चुनाव आयोप पर हरियाणा चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के प्लान को अनुमति देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने का प्लान बनाया गया। उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी खासकर जेन-Z को कहा कि वो समझें। ये उनके भविष्य को लेकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव आरोग पर 100% सबूतों के साथ सवाल उठा रहे हैं।

Brazilian Model Rahul gandhi press conference

वोटर लिस्ट में ब्राज़ीलियाई मॉडल का नाम Brazilian Model Rahul Gandhi Press Conference

राहुल गांधी ने एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि, “ये महिला कौन है? इसका नाम क्या है? ये कहां से आती है?” बाद में उन्हें पता चला कि ये एक ब्राजीलियाई मॉडल है। इस महिला ने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डालें हैं। वोटर लिस्ट में इसी महिला के कई नाम है जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विल्मा…आदि। हालांकि असल में ये मैथ्यूस फेर्रेरो नाम कि एक ब्राजीलियाई मॉडल है।

कौन है ब्राजीलियाई मॉडल जिसका राहुल गांधी ने किया जिक्र? Who is Brazilian Model Rahul Gandhi Press Conference

ऑनलाइन खोजने पर पता चला कि मैथ्यूस फेर्रेरो एक फोटोग्राफर हैं। राहुल गांधी द्वारा जिस मॉडल की तस्वीर दिखाई गई है वो तस्वीर फोटोग्राफर के अनस्पलैस पोर्टफोलियो में है। हालांकि तस्वीर पर मॉडल का नाम नहीं बताया गया।

हर आठ में से एक वोटन नकली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि करीब दो करोड़ वोटर्स हरियाणा में हैं। विधानसभा में करीब 25 लाख एंट्रीज अवैध थी। जिसके चलते हर आठ वोटर्स में एक वोटर नकली है। ये संख्या हरियाणा की टोटल आबादी का करीब 12.5 प्रतिशत है। इसमें 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर, 93,174 इनवैलिड वोटर और 19.26 लाख बॉल्क वोटर्स शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 22 हजार वोटों से चुनाव हार गई।

एक ही तस्वीर 223 वोटों में हुए यूज

मॉडल की तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि ये करीब 223 वोटों के लिए इस्तेमाल की गई। वीडियो दिखाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि जरा मुख्यमंत्री नायब सैनी के चेहरे की मुस्कान और व्यवस्था के बारे में उनकी बातों पर ध्यान दें। ये बात चुनाव के दो दिन बाद की है। हर कोई कह रहा था कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें