Highlight : धारचूला में घर की छत पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, चार लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

धारचूला में घर की छत पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, चार लोग घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukपिथौरागढ़: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुशीबत बनती जा रही है। आज सुबह तड़के चार बजे धारचूला में एक घर पर पहाड़ से बड़ा बोल्डर गिर गया। यह घटना तड़कोट गांव की है, जिामें चार लोग घायल हो गए। घासला को ग्रामीणों ने धारचूला अस्पताल पहुंचाया।

मौसम की बात करें तो, प्रदेश के ज्यादातर इलकों में सुबह से ही मौसम साफ है। हालांकि दोपहर बाद कहीं-कहीं बादलों का डेरा नजर आने लगा। एक दिन पहले मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। आज के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन मौसम सुबह से ही साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू बना हुआ है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

Share This Article