Entertainment

Border 2 Box Office Day 6: ‘बॉर्डर 2’ का भौकाल!, छह दिनों में 200 करोड़ का आकंड़ा किया पार

Border 2 Box Office Day 6: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रखा है। फिल्म वीकेंड के बाद भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार यानी छठे दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म के 2 लाख से ज्यादा के टिकट पहले ही बुक हो चुके है। चलिए फिल्म के कलेक्शन के बारे में जान लेते है। फिल्म छह दिनों में 200 करोड़ी फिल्म बन गई है।

Border 2 Box Office Day 6: ‘बॉर्डर 2’ का भौकाल!

पहले ही दिन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को 30 करोड़ से खाता खोला। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म कमाई में तेजी देखने को मिली। दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथा दिन फिल्म ने 59 करोड़ कमाए और सिंगल डे में सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बनाया। पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने महज 20 करोड़ कमाए।

‘बॉर्डर 2’ के छठे दिन की एडवांस बुकिंग

वहीं फिल्म ने छठे दिन एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2.15 लाख टिकटों की प्री सेल हो गई है। जिससे फिल्म ने छठे दिन एडवांस बुकिंग में ही 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने 13-17 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है।

‘बॉर्डर 2’ का छठे दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 6)

सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक बुधवार को फिल्म की रफ्तार धीमी हुई है। रात 10 बजे तक फिल्म ने 13.00 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे अब तक ‘बॉर्डर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 213.00 करोड़ हो गया है।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन 30 करोड़
  • दूसरा दिन 36.5 करोड़
  • तीसरा दिन 54.5 करोड़
  • चौथा दिन 59 करोड़
  • पांचवा दिन 20 करोड़
  • छठा दिन 13.00 करोड़ (रात 10 बजे तक के आंकड़े)
  • टोटल कलेक्शन 213.00 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें