बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए लाई गईं। अभिनेत्री के पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर यहां आये। अस्थियों को आज रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जाएगा।
श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुंबई लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया। दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब गई थीं।
तमिलनाडु के एक गांव में जन्मीं श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल फिल्मों से की थी। उनकी बॉलीवुड में आखिरी फिल्म शाहरूख के साथ जीरो थी। उन्होंने इसके पहले मॉम में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने 50 साल तक काम किया।
सामने आई श्रीदेवी की पहली तस्वीर, दुल्हन की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई