National

Punjab CM को जहरीला केमिकल दिया!, जिस अस्पताल में हैं भर्ती उसे भी बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM bhagwant mann) को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ईमेल के जरिए सरकार को धमकी भरा (Bomb Threat) मेल भेजा है। दावा किया गया है कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने जहरीला केमिकल पोलोनियम से संक्रमित किया है।

अब खबर आ रही है जिस अस्पताल में भगवंत मान भर्ती है उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी वाले मेल में कुछ स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र है। बताते चलें बीते शाम ही इसी अस्पताल में पंजाब के सीएम को भर्ती करवाया गया है।

पंजाब CM जिस अस्पताल में हैं भर्ती उसे भी बम से उड़ाने की धमकी

ऐसे में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अस्पताल के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के दोबारा सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की माने तो सीएम को थकावट महसूस हुई थी।

अस्पताल के बाहर कड़ी निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने धमकी वाले ईमेल के बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। धमकी में कई स्कूलों के साथ मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

पहले भी मिली थी धमकी

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को भी 16 निजी विद्यालयों को धमकी भरा मेल मिला था। इस धमकी भरे मेल के बाद सभी को बाहर निकाला गया था। पुलिस ने परिसरों की गहन तलाशी ली। हालांकि कहीं पर भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें