Uttarkashi NewsBig News

हर्षिल से बरामद हुआ सेना के जवान का शव, GPR से मिले संकेतों पर खुदाई जारी

उत्तरकाशी में आपदा के 14 दिन बाद भी मलबे में दबे लोगों की तलाश में अभियान जारी है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने हर्षिल से करीब तीन किलोमीटर आगे से सेना के जवान का शव बरामद किया है।

हर्षिल से बरामद हुआ सेना के जवान का शव

पांच अगस्त में उत्तरकाशी में आई आपदा को शायद ही कोई भूल पाएगा। पानी के साथ बह कर आए मलबे में आज भी होटल और कई लोग दबे हुए हैं। एनडीआरएफ की ओर से प्रयोग की गई जीपीआर के माध्यम से जानकारी मिली है। धराली में मलबे के ऊपर खुदाई का कार्य जारी है।

GPR से मिले संकेतों पर खुदाई जारी

इलेक्ट्रिकल डिटेक्टर वेब मलबे में करीब 40 मीटर नीचे तक दबे किसी भी तत्व की जानकारी बताता है। NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट आरएस धपोला ने बताया कि इसकी मदद से जानकारी मिली है कि धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्र में करीब 8 से 10 फीट नीचे होटल और लोग दबे हुए हैं। संकेतों पर खुदाई का कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी आपदा में नौ जवान समेत 42 लोग लापता, एक का शव बरामद, मलबे में तलाश जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें