Almora NewsBig News

सड़क में पड़ा मिला पुलिस हेड कांस्टेबल का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरू

अल्मोड़ा में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस हेड कांस्टेबल का शव लिंक रोड पर पड़ा मिला. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सड़क में पड़ा मिला पुलिस हेड कांस्टेबल का शव

घटना शनिवार रात की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अल्मोड़ा के लोवर लिंक रोड के पास एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मृतक की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत के रूप में हुई.

23 अप्रैल को हुआ था ट्रांसफर

बता दें कि अनिल रावत मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि इसी महीने 23 अप्रैल को अनिल रावत का उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ था. पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपॉर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. लेकिन नगर के बीचों-बीच हेड कांस्टेबल की बॉडी मिलने से शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें