Uttarakhand Chamoli NewsBig News

जंगल से बरामद हुआ लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

चमोली में 14 दिन से लापता युवक का शव घांघरिया के जंगल से पेड़ में लटका मिला. युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. सोमवार को सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर हंगामा काटा. साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

जंगल से बरामद हुआ लापता युवक का शव

बता दें कि नंदप्रयाग निवासी मनोज गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक यात्रियों के लिए घोड़े चलाने का काम करता था. 29 जून की रात मनोज अचानक लापता हो गया. मनोज के परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत भी की थी. लेकिन मनोज का कुछ पता नहीं चला. पुलिस के साथ-साथ मनोज के परिजनों ने भी उसकी तलाश शुरू की. रविवार को युवक का शव घांघरिया के जंगल में पेड़ से लटका मिला.

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

मृतक के परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटा. आक्रोशितों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

जंगल से बरामद हुआ लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें