Pauri Garhwal News

Video: धारी देवी मंदिर के पास नदी में boat एक्सीडेंट!, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी बोट, नदी में जा गिरा शख्स

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के पास अलकनंदा नदी में दो बोटों की आपस में ही टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बोट दूसरी के ऊपर चढ़ गई। जिससे हुए ये कि एक व्यक्ति छिटककर सीधे उफनती नदी में जा गिरा।

धारी देवी मंदिर के पास नदी में boat एक्सीडेंट!, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी बोट

सोशल मीडिया पर इस बोट एक्सीडेंट का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो मां धारी देवी के पास अलकनंदा नदी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बोट आगे पीछे चल रही हैं। इसी बीच ऑपरेटर स्टंट दिखाने की कोशिश करता है और बोट को मोड़ता है। हालांकि उसका ये स्टंट उसी पर भारी पड़ जाता है। जिससे बोट एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती है। फिर क्या था जान बचाने के लिए ऑपरेटर एक दम से नदी में कूद जाता है। गनीमत है कि उस दौरान बोट पर कोई पैसेंजर नहीं थे। वरना ये एक बड़ा हादसा हो सकता था।

बाल-बाल बची बोट ऑपरेटर की जान

इस वीडियो को @iNikhilsaini नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, “भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सही नियमों, ट्रेंड लोगों और भरोसेमंद सामान की बहुत जरूरत होती है। इस बार माता धारी देवी के पास अलकनंदा नदी पर बोट में सिर्फ ऑपरेटर थे और कोई यात्री नहीं था, नहीं तो यह एक गंभीर हादसा हो सकता था।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें