highlightNainital

हरदा-इंदिरा की जुगलबंदी, योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंका

khabar ukहल्द्वानी: बुधपार्क में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की जुगलबंदी से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जोश में नजर आए। कंग्रेसियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यूपी में गुंडा राज चल रहा है। पीड़ितों से मिलने पर प्रियंका गांधी को रोक दिया गया, ये पूरी तरह अनुचित है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र में आदिवासियों से मिलने जा रही थी। उनको जिस तरह से रोका जा रहा है। यूपी के सीएम योग आदित्य नाथ अपना नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। यूपी में गुंडा राज चल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी की योगी सरकार को तानाशाह बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में तुली है, जिस तरह सोनभद्र में प्रियंका गांधी को रोककर गिरफ्तार किया गया। उससे साफ जाहिर है की योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह से गुंडाराज कायम करने में तुली हुई है, जिसका कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध करती है।

Back to top button