Uttarkashi NewsHighlight

उत्तरकाशी में बनास के पास अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल, ओजरी में कार्य जारी

उत्तरकाशी में मानसून के चलते बाधित हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. शनिवार को प्रशासन और बीआरओ की टीमों ने तेजी से काम करते हुए हनुमान चट्टी के पास बनास क्षेत्र में अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारु कर दिया है.

बनास के पास अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल

उत्तरकाशी में बनास के पास अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल हो गया है. जबकि ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे का एक हिस्सा वाश आउट हो गया था, जिसे ठीक करने का कार्य लगातार जारी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इस हिस्से को भी पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पूरी तरह से खुला और सुचारु है.

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है. जबकि अन्य जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका देखते हुए पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज फिर कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की सात जिलों के लिए चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें