UttarakhandDehradunhighlight

उत्तराखंड दौरे पर बीएल संतोष, कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने के दिए निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रविवार को देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ टोली बैठक का आयोजन भी किया। बैठक में बीएल संतोष ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों को कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस मुक्त अभियान चलाया जाए। कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पार्टी का लक्ष्य है कि यदि बूथ स्तर का कार्यकर्ता विपक्षी दलों के पार्टी में आते हैं तो विपक्ष में कार्यकर्ता नहीं बचेंगे। जिसके बाद विपक्ष के बड़े नेता भी अपने आप भाजपा ज्वाइन कर लेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button