देहरादून। राजधानी में बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून में बड़े वाहनों से एक साल में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार और प्रशासन आँखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने माँग करते हुए कहा कि प्रशासन बड़े वाहनों की समय सीमा और गति मानक तय करें जिससे कि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।