Nainital

बिहार-दिल्ली, यूपी-एमपी में भाजपा की जीत से उत्तराखंड में जश्न, यहां भी जीत का दावा

हल्द्वानी में भाजपा के कुमाऊ संभाग कार्यालय में बिहार सहित अन्य राज्यों के उपचुनाव में हुई जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। बंशीधर भगत का कहा कि बिहार सहित अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत शानदार जीत दर्ज की गई है और वह बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।

बंशीधर भगत ने पंशचिमी बंगाल में भी भाजपा की जीत का दावा किया। बंशीधर भगत ने कहा कि आगामी पश्चिमी बंगाल चुनाव में भी भाजपा पूर्ण रूप से परचम लहरायेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत ही यह जीत सुनिश्चित हुई है।

Back to top button