देहरादून : बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया। इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट आज गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सुरेश भट्ट का स्वागत किया।
वहीं प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद सुरेश भट्ट ने बयान देते हुए 2022 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। सुरेश भट्ट ने 2022 में चुनाव लड़ने के सवाल पर बोला कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।सुरेश भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन) थे।