अगरतल्ला– त्रिपुरा में आज विधिवत रूप से भाजपा की सरकार वजूद में आ गई है। भाजपा के बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
राज्य में पहली बार बनी भाजपा सरकार की बागडोर अब युवा बिप्लब देब के हाथों में होगी।
शपथ ग्रहण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और बिप्लव देव को शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि 48 वर्षीय बिप्लव देब ने 6 मार्च को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल तथागत राय देव को सरकार बनाने के न्यौता दिया। बता दें कि 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा के पास 35 और उसकी सहयोगी आईपीएफटी के पास 8 एमएलए हैं।