देहरादून: प्रदेशभर में आज जिला पंचायत के लिए वोट डाले गए। चार जिलों में भाजपा पहले ही अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। आठ जिलों में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतादान हुआ। टिहरी में भाजपा की सेना सजवाण ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। अन्य जिलो के परिणाम कुछ देर में जारी किए जाएंगे। उत्तरकाशी में मुकाबला सबसे दिलचस्प रहा। यहां जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला टाई रहा। अल्मोड़ा में कांग्रेस की उमा बिष्ट ने जीत हासिल की.
जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून पद पर भाजपा की बड़ी जीत.
भाजपा की मधु चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून निर्वाचित।
30 जिला पंचायत सदस्यों में से 23 सदस्यों का वोट पाकर मधु चौहान ने जीत दर्ज की.