Dehradun : 15 को देहरादून आएंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

15 को देहरादून आएंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 15 नवम्बर को देहरादून आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली उत्तराखंड यात्रा होगी। कार्यकारी अधिकारी देहरादून में संगठन की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

नड्डा के दौरे को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में हुई इस बैठक में श्री नड्डा के आगमन पर जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला, रिस्पना पुल और वहां से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन और जगह-जगह पर उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया। नड्डा यहां पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व कोर ग्रुप की बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इस बारे में पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां भी दी गईं।

Share This Article