डोईवाला-(जावेद हुसैन)- आज थानों चौक भाजपा युवा मोर्चा के लिजाध्यक्ष विपुल चंदौली के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुवे, जहां उन्होंने मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बाइक रैली का आयोजन किया। जिसमे कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार जिंदाबाद के साथ नारेबाजी कर रैली की शुरुआत की। भाजपा नेता सम्पूर्ण सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज डोईवाला में बाइक रैली का आयोजन किया गया। तथा रैली डोईवाला विधानसभा के पूरे क्षेत्र में निकली जाएगी। ताकि केंद में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा सके।
रैली में भाजपा नेता सम्पूर्ण रावत, राजेंदर मनवाल, रोहित जरदारी, करण रावत, सुभाष मनवाल, त्रिलोक रावत, सुदीप रावत, अनूप सौलंकी, दीवान सिंह रावत, रामेश्वर लोधी, विनीत लोधी, अजय लोधी, राकेश नोटियाल, राकेश नोटियाल, सुरेश सैनी, नितिन बिर्थवाल, शैलेन्द्र कोर, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।