विकासनगर :कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पछवादून दौरे पर हैं। प्रदेश अध्य्क्ष बंशीधर भगत ने त्यूनी, चकराता से लेकर विकास नगर, सहसपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अभी से 2022 के विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया और राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
बता दें कि विकासनगर पहुंचे नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने भगत ने कहा कि 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। साथ ही दावा करते हुए कहा कि भाजपा 2022 में 57 से 60 पर आएगी और जीत हासिल करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा 57 का आंकड़ा पार करेगी।