Big NewsDehradun

कुछ देर में हो सकती है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, प्रदेश कार्यालय पहुंचे पर्यवेक्षक

breaking uttrakhand newsदेहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कुछ देर में हो सकती है। नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन राम मेघवाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत वर्तमान अध्यक्ष और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और नये प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे बंशीधर भगत भी मौजूद हैं। भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के पार्टी कार्यालय पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में प्रदेश कार्यालय में नये प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया जाएगा।

Back to top button