रुड़की निकाय चुनाव का अखाड़ा पूरी तरह से जम चुका है तमाम दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर-आजमाइश के लिए उतर चुके है। भाजपा समेत अन्य भाजपा बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय उद्धघाटन के बाद काग्रेस ने भी अपने चुनावी मुख्य कार्यालय का उद्धघाटन किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया। जनसभा में बतौर मुख्यतिथि पहुँचे काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत मंगलौंर विधायक और भगवानपुर विधायक मौजूद रहे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर हमला बोला।
प्रीतम सिंह ने कहा डबल इंजन की सरकार तमाम वायदों पर फैल हुई है। चुनाव के दौरान लोकलुभावनए वायदे करके भाजपा ने सत्ता हथियाई और जनता को गुमराह किया। आज भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी और तमाम वर्ग परेशान है। प्रीतम सिंह ने नगर की अवाम से कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा को वोट देने की अपील करते हुए कहा भाजपा साम दाम दंड़ भेद तमाम नीतियों पर काम कर रही है, जनता को लुभावने वादे करके भटका रही है लेकिन अब जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जान चुकी है।
प्रीतम सिंह ने कहा हरिद्वार निगम चुनाव की तर्ज पर रुड़की नगर निगम चुनाव में काग्रेस अपना परचम हलरएगी। वही मंगलौंर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन और भगवानपुर विधायक ममता राकेश न भी मंच से भाजपा को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा भाजपा चुनावी नतीजों से बौखलाई हुई है और अपना कल देखकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है उन्होंने साफ़ कहा रुड़की की जनता इस बार काग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी।