देहरादून,संवाददाता- सत्ता परिवर्तन रैली की बेशक तारीख बदली हो मकसद नहीं बदला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की माने तो परिवर्तन रैली में कांग्रेस की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवर्तन रैली में जनता के सामने 2017के विजन को सामने रखेगी। साथ ही जनता को इस से भी अवगत कराएगी कि भाजपा के सत्ता में आने पर पार्टी की पॉलिसी क्या होगी और विकास का क्या एजेंडा होगा। इन सब बातों से प्रदेश की जनता को वाकिफ कराया जाएगा।