HighlightHaridwar News

रामपुर नगर पंचायत में हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, शादाब शम्स ने की BJP को वोट देने की अपील

रुड़की के रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे, उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा।

रामपुर नगर पंचायत में हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

रामपुर नगर पंचायत में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

शादाब शम्स ने की BJP को वोट देने की अपील

राज्य मंत्री शादाब शम्स ने रामपुर क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रामपुर क्षेत्र का विकास हो सके। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि वे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री शादाब शम्स रामपुर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का स्वागत किया और उनके संबोधन को ध्यान से सुना। भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें