NationalHighlight

भीख मांग रहा बीजेपी का ये ताकतवर नेता, फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

हाल ही में बीजेपी नेता को भीक मांगते हुए (BJP leader Indrajit Sinha begging) देखा गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। ये है बंगाल बीजेपी के एक समय के ताकतवर नेता रहे इंद्रजीत सिन्हा। इंद्रजीत सिन्हा(BJP leader Indrajit Sinha) को बीरभूम जिले के तारापीठ में श्मशान घाट में कटोरा लेकर भीख मांगते हुए देखा गया। जैसे ही ये तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई। पार्टी में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि इंद्रजीत सिन्हा को इलाके में ‘बुलेट दा’ के नाम से जाना जाता था।

भीख मांग रहा बीजेपी नेता (BJP leader Indrajit Sinha begging)

इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने तुरंत जिला अध्यक्ष को फोन कर उनकी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी उनका हालचाल लिया। इसके बाद रविवार को रातों-रात सिन्हा को कोलकाता के एक फेमस निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बीमारी से जूझ रहे सिन्हा का नहीं है परिवार

बता दें कि एक वक्त था जब इंद्रजीत सिन्हा बंगाल बीजेपी के स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक थे। उन्होंने कई गरीब और बीमार लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया था। वो ‘बुलेट दा’ के नाम से इलाके में जाने जाते थे। 40 साल के सिन्हा की अभी शादी नहीं हुई है। माता-पिता का भी निधन हो चुका है। बीमारी के कारण अब वो काम करने की भी स्थिति में नहीं हैं। जीवन में कठनाईयों के चलते उन्हें भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ा।

दस साल पहले बीजेपी में हुए थे शामिल

दस साल पहले सिन्हा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। उस समय वो राजनीति में खासा सक्रिय थे। लेकिन अब वो स्वास्थय और आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उन्हें दो वक्त के खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें