Big NewsHaridwar

बड़ी खबर : विधायक चैंपियन से बताया जान का खतरा, पुलिस को दी तहरीर…देखें VIDEO

https://youtu.be/55Ya1kZ4F4U

लक्सर: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से गहरा नाता रहा है। विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एबीवीपी कार्यकर्ता से अभद्रता के बाद उनको विरोध झेलना पड़ा था। अब एक और विभाग सामने आ गया है।एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध में शामिल भीम सिंह ने चैंपियन पर जान से मारने की धमकी देने और गांव से बहिष्कार कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भारूवाला गांव के भीम सिंह ने चैंपियन और उनके सर्मथकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खानपुर विधानसभा के भीम सिंह ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर खानपुर थाने में चैंपियन और उसके समर्थकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में भीम सिंह ने विधायक चैंपियन और उनके सभी समर्थकों के नाम भी बताए हैं। भीम सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि विधायक द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसमें और लोग भी शामिल हैं। वहीं, खानपुर थाना प्रभारी परमेश्वर दत्त भट्ट ने कहा कि पूरे मामले में पीड़ित भीम सिंह की तरफ से तहरीर मिली है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Back to top button