देहरादून सुनील उनियाल गामा के नाम से यूज की जा रही सिम की खबर से भाजपा महानगर में हड़कंप मच गया है. दरअसल मीटू का आरोप लगाने वाली पीड़िता की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला सिम पर जब कॉल की जा रही है तो ट्रू कॉलर में सुनील उनियाल गामा का नाम आ रहा है, जबकि यह सिम भाजयुमो अध्यक्ष श्याम पंत ने मी2 पीड़िता को दिया था खास बात यह है कि यह सिम खुद निगम चुनाव के दौरान अपने नाम से खरीदा था।
पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार पर लगाया था महिला ने यौन शोषण का आरोप
गौर हो की भाजपा कार्यालय की एक महिला कार्यकर्ता ने पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था पुलिस के पास अपना बयान भी दर्ज कराया था जिसके बाद पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है एक बार फिर भाजपा में हड़कंप मच गया है इसका कारण है देहरादून में मेयर सुनील उनियाल गामा के नाम से प्रयोग की जा रही है सिम।
सुनील उनियाल गामा का बयान
वह इस मामले में सुनील उनियाल गामा का कहना है कि सिम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान कोई सिम नहीं लिया था। जो सिम मीटू प्रकरण की पीड़िता इस्तेमाल कर रही है वह भाजयुमो अध्यक्ष श्याम पंत ने खरीदा था उन्हीं के द्वारा यह सिंह पीड़िता को दिया गया था