देहरादून: भाजपा के गालीबाज विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से स्थाईतौर पर बाहर कर दिया है। राज्य से मामले के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास पहुंचने के बाद उनकी हरी झंडी मिलते ही चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हां होते ही संगठन ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर कार्रवाई कर दी। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा ने आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन, सवाल भाजपा की मंशा पर भी उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्थाई निलंबन क्या होता है। चैंपियन जैसे लोगों के लिए बर्खास्त शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए था।
निष्कासन का नोटिस और स्थायी निलंबन की कार्रवाई के बीच देर शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने उनके निष्कासन की पुष्टि की। जाजू ने बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व से चैंपियन के निष्कासन की सिफारिश की थी।