Udham Singh Nagar NewsBig News

ओवरलोड डंपर वसूली मामला: भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा, पूर्व विधायक पर लगाए आरोप

रुद्रपुर में ओवरलोड डंपरों से कथित वसूली प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल को सौंप दिया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गंभीर आरोप लगाए

विकास सागर ने अपने इस्तीफे में दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश करार देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस्तीफे में विकास सागर ने दावा किया कि वह पूर्व विधायक और मीना शर्मा ऑडियो प्रकरण में मुख्य गवाह हैं। इसी वजह से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

पार्टी की छवि को न हो नुकसान इसलिए दिया इस्तीफा: विकास

विकास सागर का आरोप है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उन्हें किसी भी तरह से फंसाना चाहते हैं और इसके लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके कारण पार्टी की छवि को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसलिए उन्होंने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने विकास सागर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इस्तीफे में विकास सागर ने किया लिखा है?

इस्तीफे में विकास सागर ने लिखा “पिछले कुछ समय से पूर्व विधायक द्वारा मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। क्योंकि मैं पूर्व विधायक और मीना शर्मा ऑडियो प्रकरण में मुख्य गवाह हूं, इसलिए वह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अतः मेरे कारण पार्टी को किसी तरह का नुकसान न हो, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें