Almora NewsHighlight

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए BJP उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन, मंत्री ने किया जीत का दावा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा और चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।

हेमा गैडा और सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया नामांकन

जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हेमा गैडा और उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह नेगी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ चुनाव प्रभारी रेखा आर्या भी मौजूद रही। मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत भाजपा के साथ है।

मंत्री ने किया जीत का दावा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक दिन पहले ही जिले के बहुसंख्यक जिला पंचायत सदस्यों ने देहरादून में सीएम से मुलाकात कर समीकरण बिल्कुल साफ कर दिए हैं। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। इससे विकास की गति और तेज होगी।

ये भी पढ़ें : जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें