देहरादून- उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो-दो राजधानी बनाने का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत वाली है और उसे गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित कर देना चाहिए। ये बात आज देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कही।
देहरादून के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर ने पिछले दिनो राहुल गांधी पर चलाए व्यंगबाण पर कड़ी आपत्ति जताई। किशोर ने कहा कि सीएम को अपनी टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर सीएम ने माफी नहीं मांगी तो उनके आवास पर उसी नस्ल के जानवरों की रैली निकाल कर घेराव किया जाएगा।
गौरतलब है कि, पिछले दिनों सीएम त्रिवेंद्र रावत ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि, गधे को जितना मर्जी नहलाकर क्रीम पाउडर लगा लो गधा घोड़ा नहीं बन सकता।