Big NewsPoliticsUttarakhand

बीजेपी कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, इन्हें बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। उन्होंने एक प्रदेश प्रवक्ता और 17 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है।

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने एक प्रदेश प्रवक्ता और 17 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के विकास भगत को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

17 कार्यकारिणी सदस्यों की हुई नियुक्ति

बीजेपी कार्यकारिणी में 17 सदस्यों की नियुक्ति हुई है। जिसमें देहरादून महानगर के हरीश डोरा, दिलीप कंडारी, ऋषिकेश के सुदेश कंडवाल, हरिद्वार के सुशील चौहान, रुड़की के अजय सिंघल, उत्तरकाशी के जयवीर चौहान, चमोली के समीर मिश्रा व कृष्णमणि थपलियाल को नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही रुद्रप्रयाग के विक्रम कंडारी, टिहरी के रघुवीर सिंह सजवाण व मदन सिंह रावत, देहरादून ग्रामीण के राजवीर सिंह राठौर, पौड़ी के जगत किशोर बड़थ्वाल, पिथौरागढ़ के विरेंद्र शाह व महिमन कन्याल, नैनीताल के महेश खुल्बे व मनीष अग्रवाल को संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button