देहरादून- भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 38वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूम-धाम से मनाया।
6 अप्रैल 1980 को अपना पहला स्थापना दिवस मानाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज देहरादून में भी अपना स्थापना दिवस शानदार तरीके से मनाया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।
भट्ट ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह से भारतीय जनसंघ से जनसंघ और जनता पार्टी से 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनी और आज देश भर में भाजपा का झंडा बुलंद है। भट्ट ने कहा भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है और भाजपा के लिए सबसे ऊपर देश है। देश हित से भाजपा किसी प्रकार का समझौता नहीं करती। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह, महामंत्री नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।