थराली- सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा सीट और साख बचाने में कामयाब रही। चुनाव में भजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत दर्ज की। मुन्नी देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी जीतराम को 1872 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.
मुन्नी देवी को 14 चरण की मतगणना पूरी होने पर कुल 24133 मत मिले, वहीं कांग्रेस के जीत राम को 22432 मत मिले। जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां कर कुलसारी के इंटर कॉलेज में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यो को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राइका कुलसारी मे पहुंच गये थे।
मतगणना के लिए लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगआणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गयी है, जबकि डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की गई। इसके लिए 5 कार्मिक लगे। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न हुई।
चुनाव नतीजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आगे देखिए….
माकपा – कुंवर राम 1034
कांग्रेस – जीत राम 23756
बीजेपी – मुन्नी देवी 25737
यूकेडी – कस्वी लाल 1365
निर्दलीय -बीरी राम 587
नोटा – 705
पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26